मनरेगा कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल जारी
संवाद सहयोगी, रूपनगर मनरेगा कर्मचारियों की ओर से शुरू की गई ब्लॉक स्तरीय कलम छोड़ हड़ताल तीसरे दि
संवाद सहयोगी, रूपनगर
मनरेगा कर्मचारियों की ओर से शुरू की गई ब्लॉक स्तरीय कलम छोड़ हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। ब्लाक के मनरेगा कर्मचारियों ने कोई भी काम नहीं किया। कलम छोड़ हड़ताल के तहत दिए धरने के दौरान बोलते यूनियन के अध्यक्ष न¨रदर ¨सह ने कहा कि मनरेगा कर्मचारी पिछले लंबे समय से स्थाई किए जाने की मांग को लेकर संघर्ष करते आ रहे हैं, जबकि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों के प्रति उदासीन रूख अपनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर सरकार से सभी कर्मचारियों को स्थाई किए जाने की गुहार लगाई जाती रही है, लेकिन कोई सुनवाई न होने के कारण कर्मचारियों को अब कलम छोड़ हड़ताल का सहारा लेना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर 26 सितंबर को होने वाली पंजाब कैबिनेट की बैठक में मनरेगा कर्मचारियों को स्थाई किए जाने संबंधी कोई फैसला नहीं लिया गया तो इस कलम छोड़ हड़ताल को लगातार जारी रखा जाएगा। इस मौके पर विभिन्न गांवों के सरपंचों ने भी मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देने का एलान किया।