क्लाथ हाउस से महिला का बैग गायब
जागरण संवाददाता रूपनगर शहर के पुल बाजार में एक कपड़े की दुकान से खरीदारी करते समय एक महिला का बैग ग
जागरण संवाददाता रूपनगर
शहर के पुल बाजार में एक कपड़े की दुकान से खरीदारी करते समय एक महिला का बैग गायब हो गया। बैग में एक कीमती मोबाईल व पच्चीस हजार रूपए थे। जानकारी के अनुसार पुल बाजार में स्थित दिल्ली क्लाथ हाउस में पावर कालोनी की एक महिला कपड़े खरीदने आई थी। जब महिला ने खरीदे गए कपड़ों के पैसे देने के लिए अपना बैग देखा तो बैग वहां पर नहीं था। महिला ने कहा कि उसके बैग में बीस हजार रूपए का एक मोबाईल और पच्चीस हजार रूपए थे। यह घटना पूरे बाजार में चर्चा बनी रही।
गिरकर व्यक्ति घायल, पीजीआई रैफर
रूपनगर के पुराने बस स्टैंड पर एक व्यक्ति अचानक गिर जाने के कारण गंभीर घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान चमन लाल पुत्र तुलसी राम निवासी मकान नंबर 1320 फेज एक मोहाली के रूप में हुई है। घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल रूपनगर में भर्ती करवाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने चमन लाल की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रैफर कर दिया।