अकाली-भाजपा में कोई मतभेद नहीं : खन्ना
संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी : पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ेंगे और 20
संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी : पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ेंगे और 2017 में फिर अकाली भाजपा की सरकार बनेगी। यह विचार राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने वरिष्ठ भाजपा नेता विजय पुरी के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा में किसी भी तरह के मतभेद नहीं है, क्योंकि यह गठजोड़ पंजाब और पंजाबियत के भले के लिए है। पूरे भारत में भाजपा की जत्थेबंदी चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में भारत को तरक्की के रास्ते पर ले जाने के लिए निरंतर यत्न किए जा रहे हैं, जिसके तहत विश्व की नजर भारत पर टिकी हुई है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत महाशक्ति बनकर उभरेगा। मोदी ने भारत को विश्व स्तर पर जो मान दिलाने में सफलता प्राप्त की है वह अपने आप में एक मिसाल है। इस मौके पर विजय पुरी ने खन्ना को बस स्टैंड में यात्रियों को शौचालय के लिए आ रही दिक्कतों संबंधी अवगत करवाया। जिस पर खन्ना ने जल्द ही उचित सहायता देने का विश्वास दिलाया। खन्ना ने कहा कि उन्होंने गांव हरीपुर ग्राम सभा हाल के लिए 12 लाख रुपये की ग्रांट दी थी लेकिन दुख की बात है कि आज ग्राम सभा में ढाबा चल रहा है, जोकि गैरकानूनी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह जल्द ही उनकी जायज मांगों को पूरा करेंगे। इस मौके पर एडवोकेट मुनीष पुरी, भाजपा नेता कर्ण पुरी, अखिल कौशिक, तनुज पुरी, चमन लाल, हरदीप ¨सह आदि उपस्थित थे।