राष्ट्रीय गेमों में चार राज्य लाए अपनी रसोई
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : शहर में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में भारत के सभी राज्यों से खिलाड़ी आए
By Edited By: Published: Sun, 16 Nov 2014 07:21 PM (IST)Updated: Sun, 16 Nov 2014 07:21 PM (IST)
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : शहर में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में भारत के सभी राज्यों से खिलाड़ी आए हुए हैं। यहां रोचक बात यह देखने को मिली कि चार राज्य अपनी अपनी रसोई साथ लाए हैं। चारों राज्य के रसोईए अपने खिलाड़ियों को तीन टाइम का भोजन खुद बना कर देते हैं। इन चार राज्यों में दिल्ली, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।
दिल्ली के नरेश मान, छत्तीसगढ़ के सुख चंद वर्मा, हिमाचल के राज कुमार राणा एवं मध्यप्रदेश के म¨हद्र ¨सह तोमर ने दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए बताया कि हम हर टूर्नामेंट में अपनी रसोई लेकर जाते हैं, और बच्चों को संतुलित भोजन देते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें