Move to Jagran APP

अमृतसर के तैराक रहे हर किसी पर हावी

संवाद सहयोगी, रूपनगर स्थानीय जिला तैराकी पूल में शिक्षा विभाग द्वारा करवाए जा रहे राज्य स्तरीय तैर

By Edited By: Published: Tue, 21 Oct 2014 01:29 AM (IST)Updated: Tue, 21 Oct 2014 01:29 AM (IST)
अमृतसर के तैराक रहे हर किसी पर हावी

संवाद सहयोगी, रूपनगर

loksabha election banner

स्थानीय जिला तैराकी पूल में शिक्षा विभाग द्वारा करवाए जा रहे राज्य स्तरीय तैराकी व वाटर पोलो मुकाबलों के तीसरे दिन का उदघाटन पंजाब तैराकी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर आरएस परमार ने किया। इस मौके जिला शिक्षाधिकारी सीनियर सेकेंडरी धर्म सिंह ने उनका स्वागत किया। जिला खेल अफसर सुरजीत सिंह संधू ने भी विचार रखे। प्रभात शर्मा सहित तैराकी कोच राजपाल व मनजिंदर चक्कल द्वारा जारी परिणामों के अनुसार लड़कों के अंडर 19 वर्ग में नसीब अमृतसर ने पहला, नितिन अमृतसर ने दूसरा स्थान, लड़कियों के वर्ग में विभूति पटियाला ने पहला, इश्तप्रीत कौर संगरूर ने दूसरा स्थान, लड़कों के अंडर 17 वर्ग में जपदीप संगरूर पहला, करनवीर ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैक स्ट्रोक लड़कों के अंडर 19 वर्ग में हेमन पटियाला ने पहला, करनवीर जालंधर ने दूसरा स्थान, लड़कियों के वर्ग में भावना सगरूर ने पहला, सरगम पटियाला ने दूसरा, लड़कों के अंडर 17 वर्ग में अनमोल लुधियाना ने पहला, मनमीत सिंह जालंधर ने दूसरा, लड़कियों के वर्ग में दृष्टि अमृतसर ने पहला, जसमन लुधियाना ने दूसरा, लड़कों के अंडर 14 वर्ग में प्रनभ पटियाला पहला, राजविन्दर सगरूर ने दूसरा, लड़कियों के वर्ग में दिया पटियाला ने पहला, सिमरन सगरूर ने दूसरा स्थान हासिल किया। ब्रैस्ट स्ट्रोक लड़कों के अंडर 19 वर्ग में विशाल अमृतसर ने पहला, सर्बजीत सगरूर ने दूसरा, अंडर 17 वर्ग में अनमोल सिंह अमृतसर ने पहला, आयूश फिरोजपुर ने दूसरा स्थान, लड़कियों के वर्ग में हरलीन कौर सगरूर ने पहला, नंदिनी फिरोजपुर ने दूसरा स्थान, लड़कों के अंडर 14 वर्ग में गुरसेवक तरनतारन ने पहला, दिलजोत फरीदकोट ने दूसरा, लड़कियों के वर्ग में ं दिशा ठाकुर रूपनगर ने पहला, गुरमनत पटियाला ने दूसरा स्थान हासिल किया। बटर फ्लाई लड़कों के अंडर 19 वर्ग में ईशवनप्रीत अमृतसर ने पहला, सौरभ रूपनगर ने दूसरा स्थान, लड़कियों के वर्ग में आंचल जालंधर ने पहला, सरगम पटियाला ने दूसरा, लड़कों के अंडर 17 वर्ग में अनमोल लुधियाना ने पहला, कुलजीत संगरूर ने दूसरा, लड़कियों के वर्ग में अनंत कौर लुधियाना ने पहला, सुनिधि पटियाला ने दूसरा स्थान, लड़कों के अंडर 14 वर्ग में विक्रम लुधियाना ने पहला, नीलोहित रूपनगर ने दूसरा स्थान, लड़कियों के वर्ग में सुधरिश्टी फिरोजपुर ने पहला, जसकरन लुधियाना ने दूसरा स्थान हासिल किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.