हर वर्कर देशसेवा के मार्ग पर चले: गोयल
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब (रूपनगर): जिला भाजपा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिवस पूरी श्रद्धा के साथ मनाया। आयोजन की अध्यक्षता जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर परमिंदर शर्मा व जिला भाजपाध्यक्ष परवेश गोयल ने की।
इस मौके पर डॉक्टर परमिंदर शर्मा ने सभी को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन के बारे विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने बताया कि पार्टी कमल सुनेहा मैगजीन चला रही है। इसे हर वर्कर को पढ़ना चाहिए। इसमें पार्टी की हर गतिविधि के बारे में विस्तृत जानकारियां दी जाती है।
जिला भाजपाध्यक्ष परवेश गोयल ने कहा कि पार्टी के हर वर्कर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा दर्शाए मार्ग पर चलते हुए देशवासियों की सेवा करनी चाहिए। गोयल ने जिला भाजपा के वर्करों की इस मौके मुश्किलें भी सुनी।
इस मौके पर नगर कौंसिल नंगल के चेयरमैन राजेश चौधरी सहित मंडल अध्यक्ष कीरतपुर साहिब ज्योति प्रसाद न अजय राणा, मुकेश नड्डा व रविदत्त ने भी विचार रखे।
समागम में महंत लक्ष्मण दास सहित रघुकुल भूषण, राकेश सहदेव, एनके शर्मा, राम प्रकाश बरारी, कमल देव, बलविंदर बाली, ज्योति शर्मा, कुलभूषण पुरी, हरि कृष्ण, छिंदर पाल, राम प्रकाश, योगेश सूद, सरपंच करनैल सिंह, समिति चेयरमैन जोगिंदर सिंह, रणजीत काला, मनोहर लाल खमेड़ा व अन्य वर्कर भी हाजिर थे।