चारा काट रही महिला को सांप ने डंसा, पीजीआई चंडीगढ़ रैफर
By Edited By: Published: Tue, 23 Sep 2014 01:30 AM (IST)Updated: Tue, 23 Sep 2014 01:30 AM (IST)
जागरण संवाददाता, रूपनगर
बड़ा पिंड गांव की महिला को सांप ने डंस लिया। महिला को सिविल अस्पताल रूपनगर की इमरजेंसी से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। गांव बड़ा पिंड की प्रभजीत (24) पत्नी इलमदीन को खेतों में पट्ठे काटते समय सांप ने डंस लिया। प्रभजीत ने बताया कि वह खेतों में पशुओं के लिए चारा काटने गई थी। अचानक एक जहरीले सांप ने उसको डंस लिया। पता लगने पर उसने इस संबंधी परिवार को सूचित किया। जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी में डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें