मौसेरी बहनों को लड़ने से हटाने पर जीजा खुद पिटा
By Edited By: Published: Tue, 23 Sep 2014 01:30 AM (IST)Updated: Tue, 23 Sep 2014 01:30 AM (IST)
फोटो
22आरपीआर-4-7
जागरण संवाददाता, रूपनगर
मौसेरी बहनों को आपस में झगड़े हुए छुड़वाना जीजा को भारी पड़ गया। हुआ यूं कि जीजा मुहम्मद असपाक निवासी नूरी कालोनी शामपुरा ने बताया कि सोमवार सुबह वो घर पर ही था। उसकी रिश्ते में लगती साली का मौसी की लड़की का झगड़ा हो गया। उसने झगड़ा छुड़वाया तो साली के कई रिश्तेदारों जिनकी संख्या 12 के करीब थी, ने उस पर ही हमला बोल दिया। उसकी साली भी हमले में घायल हो गई। उसकी साली तपस की बाजू में गंभीर चोट आई है। जबकि उसके सिर में चोट आई है। उन्हें सिविल अस्पताल रूपनगर में दाखिल करवाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें