चंडीगढ़ में छोटी लड़कियों को बेचने वाला गिरोह पकड़ा
पुलिस ने पश्चिम बंगाल से छोटी लड़कियों को लाकर चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में बेचनेवाले गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने गिराेह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वे मनीमाजरा में एक 14 साल की लड़की को बेचने की कोशिश कर रहे थे।
चंडीगढ़ : पुलिस ने पश्चिम बंगाल से छोटी लड़कियों को लाकर चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में बेचनेवाले गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने गिराेह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वे मनीमाजरा में एक 14 साल की लड़की को बेचने की कोशिश कर रहे थे।
थाना मनीमाजरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इन बदमाशों को उस समय कियानगढ़ चौक के पास से दबोचा। हत्थे चढ़े आरोपी पश्चिम बंगाल के जिला बर्दवान के गांव नयाग्राम निवासी गोपाल सरकार,जिला बर्दवान निवासी डड्डू मोंडी और चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कालोनी निवासी राजू हैं। पुलिस ने उनके चंगुल से लड़की को आजाद करवाया।
यह भी पढ़ें : बच्चों का 'रहनुमा' बना रहा था उनकी अश्लील फिल्में
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी बीते लंबे समय से कम उम्र की लड़कियों को पश्चिम बंगाल से लाकर चंडीगढ़ सहित आसपास के इलाकों में बेच रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर दे दिया।
लड़कियों को 20 से 25 हजार रूपये में बेचते थे
पुलिस को जांच में पता लगा कि आरोपी लड़कियों को पश्चिम बंगाल से यहां लाकर शादी के नाम पर बेचते थे। वे वे उनका सौदा करीब 20 से 25 हजार रूपये में करते थे। पुलिस के मुताबिक ऐसे लोगों का पता लगाया जा रहा है,जो आरोपियों से लड़कियों को खरीद चुके हैं। पुलिस ने उम्मीद जताई कि मामले में कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।