किसानों को अब तक 1105 करोड़ की अदायगी : डीसी
जासं, पटियाला डीसी कुमार अमित ने बताया कि जिले की 105 मंडियों में अब तक सात लाख 88 हजार 27
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Apr 2017 03:01 AM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2017 03:01 AM (IST)
जासं, पटियाला
डीसी कुमार अमित ने बताया कि जिले की 105 मंडियों में अब तक सात लाख 88 हजार 27 टन गेंहू की आवक हो चुकी है। इसमें से सात लाख 79 हजार 784 टन गेंहू की खरीद हो चुकी है। इसमें से चार लाख 89 हजार 898 टन गेंहू की लि¨फ्टग भी हो चुकी है। इस साल मंडियों में आठ लाख 59 हजार 132 टन गेंहू की आवक होने की आशा है। अब तक किसानों को 1105 करोड़ रुपये की राशि अदा की जा चुकी है। इसमें से पनग्रेन ने एक लाख 24 हजार 915, मार्कफेड ने एक लाख 74 हजार 598, पनसप ने एक लाख 89 हजार 821, वेयर हाउस ने एक लाख 63 हजार 246, पंजाब एग्रो ने 58 हजार 622, एफसीआई ने 60 हजार 482 टन गेंहू खरीदी है। 8100 टन गेंहू प्राइवेट व्यापारियों ने खरीदी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें