विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी
जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना सिविल लाइन की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप मे
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jun 2017 06:50 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jun 2017 06:50 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना सिविल लाइन की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हरनेक ¨सह निवासी गांव सिद्धूवाल ने पुलिस को बताया कि महंत राम दास वासी गांव सिद्धूवाल हाल निवासी गूगा माड़ी थापर कॉलेज पटियाला व गुरदेव ¨सह निवासी बाबा जीवन ¨सह नगर पासी रोड ने उसके लड़के को विदेश भेजने के लिए 12 लाख रुपये ठग लिए हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक उक्त राशि न ही उसे वापस दी गई है और न ही उसके लड़के को विदेश भेजा गया। उक्त लोगों ने शिकायतकर्ता को कुछ राशि के चेक दिए थे जो बाउंस हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें