Move to Jagran APP

विधायक कंबोज को किया सम्मानित

संस, राजपुरा (पटियाला) जय शंकर रामलीला क्लब म¨हदरगंज ने विधायक हरदयाल ¨सह कंबोज की रिकॉर्ड जीत के

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 07:18 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 07:18 PM (IST)
विधायक कंबोज को किया सम्मानित
विधायक कंबोज को किया सम्मानित

संस, राजपुरा (पटियाला)

loksabha election banner

जय शंकर रामलीला क्लब म¨हदरगंज ने विधायक हरदयाल ¨सह कंबोज की रिकॉर्ड जीत के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही, इलाके के विकास कार्यो के लिए मांगपत्र दिया।

कंबोज को दिए मांगपत्र में उन्होंने बताया कि राजपुरा की मिर्च मंडी, शीतल कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, म¨हदरगंज बाजार व पुराना राजपुरा इलाका में विकास कार्यो में पक्षपात होने के कारण ये इलाके पिछले दस वर्षो में पिछड़ गए हैं। अनाज मंडी, सब्जी मंडी व तहसील कांप्लेक्स आदि सब कुछ टाउन में होने के कारण म¨हदरगंज व पुराना राजपुरा में व्यापार लगभग ठप होकर रह गया है। इससे दुकानदारों को रोजी-रोटी कमाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि म¨हदरगंज व पुराना राजपुरा के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए नई नीतियां बनाई जाएं। पुरानी कचहरी को व्यापारिक कार्यो के लिए इस्तेमाल किया जाए। विश्वकर्मा चौक के नजदीक बने बरात घर को ठीक किया जाए, ताकि गरीब परिवार अपने बच्चों की शादी आदि के लिए इस्तेमाल कर सकें। इस मौके पर विधायक कंबोज ने क्लब पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि उनकी की मांगों को पहल के आधार पर हल करवाएंगे। सबसे पहले सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार पर नकेल कसेंगे।

इस मौके पर प्रधान लाला मोहन लाल गुप्ता, धर्मपाल गुप्ता रकेश ¨सगला, द¨वदर मिठा, अमित गुप्ता, सन्नी गुप्ता, हरीश चौहान व प्रेम गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.