व्यापार मंडल की कार्यकारिणी घोषित
संवाद सहयोगी, पठानकोट व्यापार मंडल पठानकोट के नवनियुक्त प्रधान चाचा वेद प्रकाश महाजन व चेय
संवाद सहयोगी, पठानकोट
व्यापार मंडल पठानकोट के नवनियुक्त प्रधान चाचा वेद प्रकाश महाजन व चेयरमैन भारत महाजन ने आयोजित बैठक के दौरान अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिसमें राष्ट्रीय संगठन मंत्री एलआर सोढी व प्रदेश सचिव सुनील महाजन ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यकारिणी की घोषणा से पहले प्रधान चाचा वेद प्रकाश ने कहा कि जिस भी सदस्य को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है, उन्हें आशा है कि वह अपनी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। मौके पर अमित नैयर के कार्यों को देखते हुए उन्हें दूसरी बार महासचिव बनाया गया, व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश पुरी को कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ सदस्य करण कुन्द्रा को पीआरओ, अरूण को एपीआरओ नियुक्त करने के साथ ही नरेश अरोड़ा को सीनियर वाइस प्रेसीडेंट, राजेश शर्मा को चीफ पैट्रन व रमेश अरोड़ा को चीफ एडवाइजर नियुक्त किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि दूसरे नामों की घोषणा भी शीघ्र कर दी जाएगी। समूह उपस्थित गणमान्यों ने नव नियुक्त सदस्यों का हार पहना कर स्वागत किया। नव नियुक्त सदस्यों ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसकी पूरी निष्ठा के साथ पालना करेंगे। चेयरमैन भारत महाजन व प्रधान चाचा वेद प्रकाश ने कहा कि एकता में ही ताकत है। उन्हें आशा है कि नव नियुक्त दूसरे सदस्य व्यापार मंडल पठानकोट को नईं ऊचाईयों की ओर ले जाने में उनका पूरा सहयोग करेंगे।