गांव मैरा में निकाली जागरूकता रैली
संवाद सहयोगी, सुजानपुर: माता अमृतानंदमयी मठ के अमृता सर्व के परियोजना के तहत शनिवार को गां
संवाद सहयोगी, सुजानपुर: माता अमृतानंदमयी मठ के अमृता सर्व के परियोजना के तहत शनिवार को गांव मैरा में स्वस्थ कन्या साक्षर कन्या के उपर जागरूकता रैली व कार्यक्रम का आयोजन हेल्थ कोआर्डीनेटर ब्रह्चारिनी स्वाती की अध्यक्षता में किया गया। इसमें गांव की काफी संख्या में महिलाओं व लड़कियों ने भाग लिया।
ब्रह्मचारिनी स्वाती ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य लड़कियों के स्वास्थ व शिक्षा के अधिकारों के लिए आवाज को उठाना है। उन्होने बताया कि गांव मैरा को माता अमृतानंदमयी मठ द्वारा गोद लिया गया है। अब तक भारत के 21 राज्यों में 101 गांवो को गोद लिया जा चुका है। पंजाब में यह पहला गांव हैं, जिसे गोद लिया गया है। इस मौके पर राष्ट्रीय कल्याणकारी परिषद के प्रधान राकेश, दविन्द्र कौर, सरंपच सुक्खा ¨सह, पंचायत सचिव विजय कुमार, अंजू बाला, दीक्षा, कोकल, मंजीत कौर, साहिल, पलकी, विशाल, हरजीत ¨सह, सलविन्द्र कौर, नवनीत कौर, तन्व, कशिश, गुरप्रीत ¨सह, रानी देवी आदि उपस्थित थे।