Move to Jagran APP

देशभर में काम कर रही भाविप की 1200 से ज्यादा शाखाएं

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : भारत विकास परिषद शाखा सुजानपुर की ओर से भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सू

By Edited By: Published: Sat, 02 Jul 2016 05:40 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2016 05:40 PM (IST)
देशभर में काम कर रही भाविप की 1200 से ज्यादा शाखाएं

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : भारत विकास परिषद शाखा सुजानपुर की ओर से भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश के जन्मदिवस पर प्रधान अशोक कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित है। इस मौके पर परिषद के पंजाब उतर के उपाध्यक्ष बीडी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस मौके विभिन्न वक्ताओं ने डॉ. सूरज प्रकाश के जीवन पर प्रकाश डाला गया। उपाध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि डॉ. सूरज प्रकाश ने जो पौधा भारत विकास परिषद के रूप में लगाया था वह आज बट वृक्ष का रूप धारण कर चुका हैं। डॉ. सूरज प्रकाश का जीवन त्यागमय था दीन दुखियों को देख कर उनका मन पिघल जाता था। दीन-दुखियों की सहायता के लिए हर समय तैयार रहते थे। आज भारत विकास परिषद की पूरे भारत वर्ष में 1200 के लगभग शाखाएं काम कर समाज व राष्ट्र के निर्माण में अपना अहम योगदान दे रही हैं। परिषद की ओर से समाज की सेवा के लिए कई प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं। पर्यावरण सरंक्षण के लिए भी परिषद की ओर से प्रत्येक वर्ष विभिन्न प्रजातियों के पौधों को रोपा जाता है। इस मौके पर महासचिव योगराज शास्त्री ने कहा कि हम सब को डा. सूरज प्रकाश के दर्शाए मार्ग पर सिद्धांतों पर चलते हुए समाज वे देश की सेवा करनी चाहिए। इस मौके पर प्रधान अशोक कुमार, सचिव योगराज शास्त्री, सुनील सोनी, संतोष महाजन, ¨प्रसिपल त्रिभुवन ¨सह, डा. दर्शन त्रिपाठी, विनोद महाजन, विजय सच्चर, पवन महाजन, कैप्टन बोध राज, दयानंद धीमान आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.