Move to Jagran APP

अज्ञात वाहन की चपेट में आया एलआइसी कर्मी घायल

संवाद सहयोगी,पठानकोट : माधोपुर के निकट मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आया एक एलआइसी कर्मी ग

By Edited By: Published: Tue, 01 Sep 2015 05:30 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2015 05:30 PM (IST)
अज्ञात वाहन की चपेट में आया एलआइसी कर्मी घायल

संवाद सहयोगी,पठानकोट : माधोपुर के निकट मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आया एक एलआइसी कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। सिविल अस्पताल में भर्ती घायल की पहचान संजीव निवासी गांव शिऊंता जिला कांगड़ा(हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। घायल संजीव के जीजा शेखर शर्मा ने बताया कि वह अपनी बाइक पर माधोपुर की ओर जा रहा था कि अचानक विपरीत दिशा से आए अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को अंजाम देने वाला अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। जिसकी शिकायत उन्होंने स्थानीय पुलिस थाना में कर दी है। पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर कार्यवाई शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.