पंजाब का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा : राजवीर
संवाद सहयोगी, माधोपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूर्व सदस्य एवं पूर्व चैयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट चौ
By Edited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 07:16 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 07:16 PM (IST)
संवाद सहयोगी, माधोपुर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूर्व सदस्य एवं पूर्व चैयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट चौधरी राजवीर सिंह ने कहा कि पंजाब का माहौल किसी भी सूरत में खराब होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जबसे केंद्र में एनडीए सरकार बनी हैं। तबसे पाकिस्तान बार-बार सीज फायर का उल्लघंन कर भारत पर गोलीबारी कर रहा है। जिससे बार्डर पर बसे लोगों में दहशत है। उन्होंने कहा कि अब तो आतंकवादियों ने
पंजाब का रूख कर लिया है जोकि चिंता की बात है। उन्होंने दीनानगर हमले का मुह तोड़ जवाब देने के लिए पुलिस की प्रशंसा की, वहीं सरकार से मांग की हैं कि पुलिस अत्याधुनिक हथियार दिए जाएं। इस मौके पर ठाकुर चमेल सिंह, अजय कुमार, अशोक
कुमार भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें