आतंकवाद के खिलाफ लोगों की राय:-
भीष्म भनोट, पठानकोट पीटीके-38 में है। परिस्थितियां व्यक्ति को बनाती हैं : आतंकवादी प्रिंसिपल
भीष्म भनोट, पठानकोट
पीटीके-38 में है।
परिस्थितियां व्यक्ति को बनाती हैं : आतंकवादी
प्रिंसिपल विनीता महाजन का कहना है कि कोई व्यक्ति बचपन से आंतकवादी पैदा नहीं होता। परिस्थितियां व्यक्ति को आतंकवादी बनने के लिए मजबूर कर देती है। अगर देश व विश्व में बेरोजगारी को दूर किया जाए तो आतंकवाद को खत्म किया जा सकता है।
पीटीके-39 में है।
पाक की इस हरकत को गंभीरता से ले केंद्र सरकार
समाज सेवक रवि कुठियाला ने कहा कि पाक की ओर से दीनानगर में हुए आंतकी हमले को लेकर केंद्र सरकार को गंभीरता से सोचना चाहिए, क्योंकि यह कोई छोटा आंतकी हमला नहीं था। अगर समय रहते इन आतंकवादियों को पंजाब पुलिस की ओर से मार गिराया नहीं जाता तो कई ओर बेगुनाह लोगों की जाने भी जा सकती थी।
पीटीके-40 में है।
आतंकी हमले के पीछे केंद्र सरकार की सुस्त प्रणाली
राजपूत सभा के जिला प्रधान साहिब सिंह साबा ने कहा कि इस आतंकी हमले के पीछे केंद्र सरकार की सुस्त प्रणाली का नतीजा है जिस कारण आतंकवादियों ने दीनानगर थाने पर हमला किया। उन्होंने कहा कि सीमा पर सुरक्षा बल तो तैनात है, परंतु फिर भी आंतकवादी घुसपैठ करने में कामयाब हो जाते हैं, जो चिंता का विषय है।
पीटीके-41 में है।
आतंकियों को इनकी जुबान में जवाब दे सेना
समाज सेवक अवतार अबरोल ने कहा कि पाक आए दिन सीज फायर का उल्लंघन कर भारतीय सेना को उकसाने की कोशिश कर रहा है। जिसे भारतीय सेना नजरअंदाज कर रही है। इसके बाद अब पाक की ओर से भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ करवाई जा रही है। इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए देश की सेना हर समय तैयार है।
पीटीके-42 में है।
भारत को गोली का जवाब गोली से देना होगा : मनमहेश
व्यापारी मनमहेश बिल्ला ने कहा कि पाकिस्तान अपनी नापाक करतूतों से बाज नहीं आ रहा। इस लिए भारत को आतंकियों की गोली का जवाब अब गोली से देना होगा। पाक कई बार भारत में हमले कर निर्दोष लोगों को मार चुका है।