दलिया बना रही महिला झुलसी, पीजीआई रेफर
जागरण संवाददाता, नवांशहर राहों के गांव गढ़ी फतेह खां में एक महिला आग लगने की वजह स
जागरण संवाददाता, नवांशहर
राहों के गांव गढ़ी फतेह खां में एक महिला आग लगने की वजह से बुरी तरह झुलस गई। उसे उपचार के लिए पहले यहां सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। सेखा मजारा चौकी इंचार्ज निशान ¨सह ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि गांव गढीफतेह खां की रहने वाली उषा रानी (45) घर में दलिया बना रही थी। इस दौरान अचानक उनकी चुनरी को आग लग गई। जिस वजह से आग एकदम फैल गई और वे बुरी तरह झुलस गईं। उन्हें पारिवारिक सदस्यों की ओर से उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि अभी घायल के बयान दर्ज नहीं किए गए, जबकि बयान दर्ज करने पर ही पता चल पाएगा कि आखिर यह घटना कैसे हुई। उधर, सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार महिला करीब 60 फीसद से अधिक झुलस गई थी। इस कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया है।