धुंध ने जिंदगी की रफ्तार पर लगाई ब्रेक
संवाद सहयोगी, नवांशहर वीरवार को पड़ी धुंध ने ¨जदगी की रफ्तार में ब्रेक लगा दी। गुलाबी लगन
संवाद सहयोगी, नवांशहर
वीरवार को पड़ी धुंध ने ¨जदगी की रफ्तार में ब्रेक लगा दी। गुलाबी लगने वाली सर्दी वीरवार को अचानक बेरहम हो गई। घने कोहरे ने सूरज को दिन भर बादलों की ओट में रखा। ठंड में लोग ठिठुरते हुए नजर आए जबकि दिन और रात के बीच तापमान का फासला कम हो गया। बाहर घना कोहरा एवं कड़ाके की ठंड की वजह से सड़कों एवं बाजारों में भीड़ भी कम रही। मौसम विभाग के अनुसार कोहरे में तीन दिनों तक सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है।
बुधवार रात 8 बजे से धुंध पड़नी शुरू हुई और करीब आधे घंटे के बाद धुंध में शहर लिपटा हुआ दिखाई देने लगा। वीरवार सुबह अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियम रहा। धुंध के चलते आसपास की चीजें भी दिखाई नहीं पड़ रही थी। जहां कोहरे से यातायात प्रभावित हुआ वहीं कोहरे से सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह घने कोहरे के कारण वाहनों की गति काफी धीमी देखने को मिली। वाहन दिन में भी लाइट जलाकर चल रहे थे।
वीरवार को ठंड एकदम बढ़ गई जिसके चलते लोग गर्म कपड़ों में दिखे।
धुंध शाम तक और भी गहरी होती जा रही थी। दोपहर दो तीन बजे के आसपास सूरज बादलों से चंद मिनटों के लिए निकला जरूर ¨कतु थोड़ी ही देर में रात जैसा माहौल नजर आने लगा। धुंध में 10 मीटर तक दृश्यता नहीं रह गई। बाजारों में भी शाम पांच बजे लाइटें जल गई। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
इनसेट
आपस में टकरा गए वाहन
वीरवार को पड़े घने कोहरे ने जहां लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया वहीं इस घने कोहरे के चलते इक्का दुक्का घटनाएं भी घटित हुई। राहों नवांशहर रोड पर स्थित नहर के पास एक बाइक सवार दूसरे बाइक से टकरा गई। इस हादसे में बेशक कोई चोटिल नहीं हुआ लेकिन धुंध में अधिकतर हादसे होते हैं। इसलिए लोगों को अपने वाहनों की रफ्तार को काबू में करके चलना चाहिए। गहरी धुंध के चलते हादसों का खतरा काफी बढ़ जाता है।