ब्रह्मकुमारी आश्रम में मेडिटेशन की विधि बताई
संवाद सहयोगी, राहों : ब्रह्म कुमारी आश्रम यूनिट राहों में तीसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सब
संवाद सहयोगी, राहों : ब्रह्म कुमारी आश्रम यूनिट राहों में तीसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सब्जी मंडी रोड स्थित जैन उपासरा में आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्म कुमारी अनु बहन ने सहज राज योग (ध्यान योग) के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि परमपिता परमात्मा ज्योति स्वरूप हैं। सर्व आत्माओं का परम पिता, परम पालक, परम सतगुरु एक ही है। सहज राज योग करने से मनुष्य अपनी आत्मा में सुच्चे सुख शांति, खुशी तथा अलौकिक आनंद की प्राप्त होती है। इस दौरान बहन अनु ने मेडिटेशन की विधि भी बताई। कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का कैप्टन यश मोहन चोपड़ा व लाला मुनी लाल ने धन्यवाद किया। इस अवसर पर तिलक राज बंटी, संजीव कुमार, डॉ. विनोद चोपड़ा, सुरेश जैन बिट्टू, विमल जैन, सतीश आहुजा आदि उपस्थित थे।