किशोरी का अपहरण करने के आरोप में एक काबू, दो फरार
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : चौकी अंसरों पुलिस क्षेत्र निवासियों को सुरक्षा देने में नाकाम है। क्षेत्र की
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : चौकी अंसरों पुलिस क्षेत्र निवासियों को सुरक्षा देने में नाकाम है। क्षेत्र की करीब दो दर्जन किशोरियों का अपहरण बीते दो वर्ष में हो चुका है। लेकिन पुलिस कुछेक के अलावा बाकियों को ढ़ूढने में नाकाम रही है। बीते दिन गांव टौंसा निवासी एक 13 वर्षीय किशोरी का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने जस¨वदर ¨सह को गिरफ्तार किया है, जिसे शनिवार को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।
पुलिस को संदेह है कि वह आरोपी से रिमांड के दौरान कुछ जानकारियां जुटा मामलों से पर्दा उटा सकती है। जबकि इसी मामले में नामजद गिरफ्तार किए जस¨वदर ¨सह की पत्नी मनजीत कौर व मुख्य आरोपी मनोज कुमार फरार चल रहे हैं। वहीं मनोज कुमार की पत्नी भी फरार बताई जा रही है। बता दे कि 12 जून 2015 को रैल माजरा निवासी 12 वर्षीय किशोरी घर से नजदीक की दुकान पर गई थी, लेकिन सवा वर्ष बीतने पर भी घर नहीं पहुंची। मामला दर्ज करने के बाद सवा साल में स्थानीय पुलिस भी उसका कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
इस संबंध में चौकी अंसरो के प्रभारी हीरा लाल ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में पूरी तरह मुसतैद है और क्षेत्र की लापता हुई किशोरियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही है।