बलाचौर में एक और डेंगू संदिग्ध लड़की की मौत
संवाद सूत्र, बलाचौर : बलाचौर में एक 15 वर्षीय लड़की की डेंगू की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जानकारी क
संवाद सूत्र, बलाचौर : बलाचौर में एक 15 वर्षीय लड़की की डेंगू की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव मेहंदीपुर निवासी वीना जोकि पिछले तीन दिन से बुखार था को सरकारी अस्पताल सियाणा में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते सिविल अस्पताल नवांशहर रैफर कर दिया गया। जहां पर शाम साढ़े सात बजे उसमे दम तोड़ दिया। पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि उसे काफी दस्त व उल्टी लग चुकी थी। मृतक लड़की लेफ्टिनैंट जनरल बिक्रम ¨सह सरकारी हाई स्कूल म¨हदीपुर में 12 की छात्रा है। इस संबंध में जब एसएमओ बलाचौर बलाचौर डा सुनील पाठक से इस लड़की की मौत के संबंध में बात की तो उन्होंने बताया कि इस लड़की को टाइफायड था। मौत के कारणों का पता नवांशहर सिविल अस्पताल की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।