9) ट्रैफिक पुलिस ने मनचलों पर चलाया चालान का डंडा
संवाद सूत्र, नवांशहर : शहर के नेहरू गेट पर ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज व¨रदर कुमार ने ट्रैफिक नियमों का उल
संवाद सूत्र, नवांशहर : शहर के नेहरू गेट पर ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज व¨रदर कुमार ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे। नेहरू गेट पर सुबह नौ बजे नाका लाकर पुलिस ने चालान काटे। इंचार्ज व¨रदर कुमार ने बताया कि शहर में स्कूल के टाइम कुछ शरारती लड़के अपने वाहनों पर सवार होकर छात्राओं से शरारत करने की शिकायत मिली थी।, जिस पर एसएसपी के आदेशों पर शहर में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने व शरारती तत्वों को सबक सिखाने के लिए पुलिस द्वारा यह मुहिम चलाई गई है। उन्होंने कहा कि जो भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, उसका चालान काटा जाए और जो शरारत करता पाया गया उसका वाहन इंपाउंड किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने तीन बुलेट मोटरसाइकिलों को इंपाउंड किया और नकद जुर्माना आठ हजार, ट्रिपल राइ¨डग के दस, जरूरी कागजात, रांग साइज व एक बस का चालान काटा गया। इस अवसर पर नाके पर मौजूद हरभजन ¨सह, अमरीक ¨सह, बलवंत कुमार, गुरदीप ¨सह आदि शामिल थे।