विद्यार्थियों को उपग्रहों की जानकारी दी
जागरण संवाददाता, नवांशहर कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल नवांशहर के विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के अ
जागरण संवाददाता, नवांशहर
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल नवांशहर के विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के अतिरिक्त अन्य विषयों का ज्ञान देने के लिए समय-समय पर विभन्न कार्यक्रमों व गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए विज्ञान विभाग की ओर से इसरो सप्ताह मनाया गया।
इस दौरान अवर पर स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अध्यापकों की सहायता से विभिन्न चार्ट व मॉडल बनाए। अध्यापक राजवीर ¨सह ने विद्यार्थियों को इसरो के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसरों का अर्थ इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गनाइजेशन है। इसरो द्वारा समय-समय पर भेजे उपग्रहों की भी विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे उपग्रहों को बनाने के कारणों व उद्देश्यों से अवगत करवाया। अध्यापिका नीजिका सोनी व पल्लवी ने मार्स आर्बिट मिशन का मॉडल दिखाते हुए इसके विभिन्न भागों व कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को उसके कार्य करने के ढंग, विशेषताओं व उपलब्धियों से परिचित करवाया। विद्यार्थियों ने पीपीटी के माध्यम से अपने ज्ञान में वृद्धि की। विद्यार्थियों की विज्ञान में रुचि बढ़ाने के लिए विज्ञान विभाग की और से क्विज प्रतियोगिता करवाई गई। अध्यापिका गुर¨वदर कौर ने विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी समय व ज्ञान के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दिआ। इस प्रतियोगिता में नौवीं-बी के छात्र पाहुल गिल, जसदीप ¨सह, कीर्ति गुलाटी व जसकीरत ¨सह की टीम ने पहला प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार ¨प्रसिपल सोनिया वालिया द्वारा वितरित किए गए। इस अवसर पर ¨प्रसिपल सोनिया वालिया ने विद्यार्थियों को हमारे जीवन में विज्ञान की महत्ता व आवश्यकता के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। विज्ञान हर समस्या का हल है, विज्ञान ने हमारे जीवन को सरल व सुखमय बना दिया है।