Move to Jagran APP

धान की पीआर-124 किस्म कृषि विज्ञान केंद्र लंगडोआ में उपलब्ध

संवाद सूत्र, मजारी : किसानों के लिए खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना द्वारा प्रमाणित धान की नई किस्म प

By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 07:31 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 07:31 PM (IST)
धान की पीआर-124 किस्म कृषि विज्ञान केंद्र लंगडोआ में उपलब्ध

संवाद सूत्र, मजारी : किसानों के लिए खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना द्वारा प्रमाणित धान की नई किस्म पीआर 124 का बीज कृषि विज्ञान केंद्र लंगडोआ में उपलब्ध है। यह जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र लंगडोआ के डिप्टी डायरेक्टर डा. युगराज ¨सह ने दी। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष किसानों ने नई किस्म पीआर 124 में काफी दिलचस्पी दिखाई गई थी और इसका नतीजा प्रति एकड़ झाड़ 30.4 ¨क्वटल है और पिछली बार कई किसानों के खेतों में इसका झाड़ 35 ¨क्वटल प्रति एकड़ भी पाया गया। उन्होंने बताया कि इस बीज में झुलस रोग और कीड़े-मकोड़े के हमले को सहने की भी साम‌र्थ्य है। इसके अतिरिक्त बासमती की किस्म पूसा 1121 और धान पीआर 111 का बीज भी लंगडोआ में अभी उपलब्ध है। जो किसान इन बीजों की बिजाई आने वाले सीजन में करना चाहते हैं वे कृषि विज्ञान केंद्र लंगडोआ से खरीद कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.