भाजपा ने कैंप लगा सदस्यता के फार्म भरे
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : भाजपा युवा मोर्चा नवांशहर व मंडल काठगढ़ के वर्करों ने रयात बाहरा कैंप रैलम
By Edited By: Published: Wed, 17 Dec 2014 07:05 PM (IST)Updated: Wed, 17 Dec 2014 07:05 PM (IST)
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : भाजपा युवा मोर्चा नवांशहर व मंडल काठगढ़ के वर्करों ने रयात बाहरा कैंप रैलमाजरा के बाहर बूथ लगाकर भाजपा की सदस्यता के लिए फार्म भरे और लोगों को भाजपा के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस संबंध में भाजपा के युवा मोर्चा नवांशहर के वाइस प्रधान नवीन चौधरी व दिनेश चौधरी ने बताया कि लोग भाजपा की नीतियों से खुश होकर भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर काठगढ़ मंडल प्रधान प्रिंसीपल प्रेम प्रकाश शर्मा, युवा मोर्चा के प्रधान नरेश वर्मा, गौरव आनंद, दीपक वर्मा, दविंदर वर्मा व भानू प्रताप सिंह उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें