सरकारी महकमों में ठेकेदारी प्रथा का किया विरोध
संवाद सहयोगी, नवांशहर : पंजाब सुबोर्डिनेट सर्विस फेडरेशन के सदस्यों की ओर से मंगलवार को विशेष बैठक
संवाद सहयोगी, नवांशहर :
पंजाब सुबोर्डिनेट सर्विस फेडरेशन के सदस्यों की ओर से मंगलवार को विशेष बैठक की गई। बैठक में कुल हिंद राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन की 15वीं कान्फ्रेंस की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर फेडरेशन के प्रदेश वाइस प्रधान कुलदीप सिंह दौड़का ने बताया कि 20 से 23 दिसंबर के बीच यह काफ्रेंस हो रही है तथा इसमें अधिक से अधिक कर्मचारी शामिल होंगे। सरकार की ओर से हर विभाग में चलाए जा रहे ठेकेदारी सिस्टम का कर्मचारी विरोध करते हैं। सरकार को कर्मचारियों की मांगों को समय समय पर मानते रहना चाहिए। खाली पड़े पदों पर बिना देरी के भर्ती की जानी चाहिए, क्योंकि पदों के खाली रहने के कारण आम जनता को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से बेरोजगार नौजवानों को रोजगार उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर जसबीर सिंह मोरों, देस राज बज्जों, नरिंदर सिंह, मोहन लाल, गुरदियाल सिंह, शिंगारा राम, धर्म पाल, ओम प्रकाश चौहान, राजिंदर सिंह देहल आदि भी उपस्थित थे।