पीछे से टक्कर लगने से दो मोटरसाइकिल सवार घायल
संवाद सूत्र, बलाचौर : बलाचौर-रोपड़ मुख्य मार्ग स्थित होशियारपुरी ढाबे के पास एक अज्ञात वाहन को पीछे स
By Edited By: Published: Wed, 15 Oct 2014 02:29 AM (IST)Updated: Wed, 15 Oct 2014 02:29 AM (IST)
संवाद सूत्र, बलाचौर : बलाचौर-रोपड़ मुख्य मार्ग स्थित होशियारपुरी ढाबे के पास एक अज्ञात वाहन को पीछे से एक कार जिसे हितेश शर्मा पुत्र शाम प्रकाश जोकि अपने परिवार सहित होशियारपुर से चंडीगढ़ को जा रहे थे। उनके आगे जा रहे वाहन ने किसी कारण ब्रेक लगा दी और पीछे जा रहे हितेश शर्मा ने भी जोर से ब्रेक लगा दी और उनके पीछे आ रहे मोटरसाइकिल पर मक्खन और जीती सवार थे। उनका मोटरसाइकिल कार के पीछे जोर से टकरा गया, जिस कारण दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें