लीड--) एनआरआइ सभा के प्रधान को वाहन ने कुचला
जागरण संवाददाता, नवांशहर : गांव उसमानपुर में एनआरआइ सभा के प्रधान अवतार सिंह बैंस की शनिवार को सुबह
जागरण संवाददाता, नवांशहर : गांव उसमानपुर में एनआरआइ सभा के प्रधान अवतार सिंह बैंस की शनिवार को सुबह एक सड़क हादसे में मौत हो गई।
अवतार सिंह सिंह बैंस गांव उसमानपुर से साइकिल पर सवार होकर अपने गांव साहबपुर आ रहे थे कि उसमानपुर के पेट्रोल पंप के नजदीक एक कैंटर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।
इस संबंध में जसवीर सिंह ने बताया कि उनके चाचा अवतार सिंह बैंस सुबह आठ बजे घर से कोई सामान लेने के लिए साइकिल पर उसमानपुर गए थे। इसी बीच वापसी आते समय उसमानपुर पेट्रोल पंप के पास कैंटर की चपेट में आ जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नवांशहर भेज दिया है। अवतार सिंह बैंस के बच्चे इंग्लैंड में रहते हैं। उनके आने के बाद ही उनका संस्कार किया जाएगा। एनआरआइ अवतार सिंह की बैंस की मौत पर विधायक गुरइकबाल कौर बबली ने गहरा दुख प्रकट किया। अवतार सिंह बैंस एनआरआइ होते हुए भी अपनी धरती से जुड़े हुए थे। उनके निधन पर शोक जताने वालों में एनआरआइ सभा के डॉ. हरमेश पुरी, विनोद कुमार पिंका, जतिंदर कौर मूंगा, ललित मोहन पाठक, अंगद सिंह आदि शामिल थे।