हवन से नए सत्र की शुरुआत
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब) स्थानीय डीएवी कॉलेज में नए सत्र का आगाज हवन करके किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 06:18 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 06:18 PM (IST)
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)
स्थानीय डीएवी कॉलेज में नए सत्र का आगाज हवन करके किया गया। महाविद्यालय प्रांगण में सुबह पौने नौ बजे पंडित राम चंद्र शास्त्री ने हवन कराया। धर्म शिक्षा एवं आर्य युवा समाज के प्रभारी डॉ. ब्रह्मवेद शर्मा ने बताया कि प्रबंध समिति के चेयरमैन कृष्ण कुमार छाबड़ा ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। इस दौरान विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। ¨प्रसिपल डॉ. सुभाष चावला ने स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। ¨प्रसिपल ज्ञान चंद शर्मा व सेवानिवृत प्रो. यशपाल मक्कड़ ने कॉलेज के शिक्षा एवं संस्कृति के क्षेत्र में योगदान की सराहना की। इस मौके पर डीएवी कॉलेज के अलावा स्कूल का समूह स्टाफ भी उपस्थित था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें