पनबस कर्मियों ने हड़ताल कर फूंका सरकार का पुतला
- पनबस कर्मियों ने किया दो दिन के लिए चक्का जाम फोटो संख्या 12 संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब
- पनबस कर्मियों ने किया दो दिन के लिए चक्का जाम
फोटो संख्या 12
संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब : पंजाब रोडवेज पनबस कॉंट्रैक्ट वर्कर्सं यूनियन के सदस्य शनिवार को अपनी मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए। इस कारण मुक्तसर डिपो से चंडीगढ़, होशियारपुर, जम्मू, विजय नगर, हरिद्वार व दिल्ली के अलावा अन्य बहुत सी बसें नहीं जा पाई। इस दौरान पनबस कर्मचारियों ने पंजाब सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन भी किया।
यूनियन के प्रांतीय चेयरमैन कमल कुमार तथा डिपो के चेयरमैन महमा सिंह सिद्धू ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पिछले लंबे समय से उनकी मांगों को पूरा करने में टाल मटोल कर रही है। पनबस में काम करते हजारों वर्कर अपनी नौकरी रेगुलर करवाने के लिए 2008 से मांग कर रहे हैं। यूनियन द्वारा बार बार हड़ताल, प्रदर्शन तथा बैठकें कर सरकार के पास मांगे रखी गईं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई विचार नही हुआ। जिससे कर्मचारियों में रोष पाया जा रहा है। लगातार 12 से 18 घंटे तक सख्त डयूटी लेकर भी उन्हें पक्का नहीं किया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मागे न मानकर प्राइवेट ट्रांसपोर्टर्स को लाभ पहुंचा रही है। सिद्धू ने कहा कि 23 अक्टूबर को सांझा संघर्ष मोर्चा लंबी में एक बड़ी रोष रैली कर रहा है। जिसमें पंजाब भर के पनबस कर्मी भी शमूलियत करेंगे। इस मौके पर राजिंदर सिंह, गुरमेल सिंह, मनजीत सिंह, तरसेम सिंह, बेअंत सिंह, वकील सिंह, जगसीर सिंह, गुरसेवक, रणजीत सिंह, सरबजीत सिंह, परमजीत सिंह, रमनदीप सिंह, हरविंदर सिंह आदि भी मौजूद थे।