Move to Jagran APP

फोटो-4,5,6,7,8,9,10,11,12.. विश्व योग दिवस पर अलग-अलग स्थानों में हुआ योग समागम

तरलोक नरूला, मोगा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर में बुधवार को योग के प्रति लोगों में उत्स

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Jun 2017 03:02 AM (IST)Updated: Thu, 22 Jun 2017 03:02 AM (IST)
फोटो-4,5,6,7,8,9,10,11,12.. विश्व योग दिवस पर अलग-अलग स्थानों में हुआ योग समागम
फोटो-4,5,6,7,8,9,10,11,12.. विश्व योग दिवस पर अलग-अलग स्थानों में हुआ योग समागम

तरलोक नरूला, मोगा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर में बुधवार को योग के प्रति लोगों में उत्साह देखा गया। निर्धारित समय के अनुसार 6 से 7 बजे तक योग की कक्षाएं चलीं, वहीं जिला स्तरीय गुरु नानक कॉलेज में हुए योग शिविर की कक्षा 6 से आठ तक रही। जैसे ही योग शिविर शुरू हुआ, तो इंद्र देव ने आंख मिचौली शुरू कर दी। सुबह करीब 6.30 बजे रिमझिम बरसात के दौरान भी योग साधकों में उत्साह रहा। लेकिन अलग-अलग हुए योग शिविरो में अनुमान से कम साधक देखने को मिले। मोगा में भी विभिन्न संस्थाओं द्वारा अलग-अलग स्थानों में योग दिवस मनाया गया। इस दौरान साधकों ने योगासन, प्राणायाम, कपाल भाती, सूर्य नमस्कार आदि आसन किए।

loksabha election banner

शरीर को सेहतमंद रखता है योग : गोयल

गुरु नानक कॉलेज में जिला स्तरीय समागम के दौरान भारत स्वाभिमान के योग शिक्षक सचिन गोयल ने बताया कि योग शरीर को सेहतमंद रखता है और कई प्रकार की शारीरिक व मानसिक बीमारियों से दूर रखता है। योग श्वसन क्रियाओं को सुचारू बनाता है। योग के दौरान गहरी सांस लेने से शरीर तनाव मुक्त होता है। योग से रक्त संचार भी सुचारू होता है। यह थकान, सिरदर्द, जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है।

आत्मिक बल को संतुष्टि प्रदान करता है योग : गोपाल

गिल पैलेस में हेड गेवार योग परिवार द्वारा योग दिवस मनाया गया। इस दौरान शिक्षक गोपाल कांसल और अनमोल शर्मा ने बताया कि हम मनुष्य किसी चीज की ओर तभी आकर्षित होते हैं जब उनसे हमें लाभ मिलता है। योग के प्रति हम लोग आकर्षित हो रहे हैं वह इस बात का संकेत है कि योग के कई फायदे हैं। योग को न केवल हमारे शरीर को बल्कि मन और आत्मिक बल को सु²ढ़ और संतुष्टि प्रदान करता है। दैनिक जीवन में भी योग के कई फायदे हैं। इस अवसर डॉ. शाम सुंदर गर्ग, अश्वनी ¨सगला, दीपक, सोनू, डॉ संजीव मित्तल, डॉ सतीश गुप्ता, डॉ अशोक ¨सगला, प्रेम दीप व राधेश ¨सगला के अलावा अन्य हाजिर थे।

तनाव से मुक्ति प्रदान करता है योग : ¨सगला

शहीदी पार्क में भारत स्वाभिमान की ओर से मनाए गए योग दिवस पर शिक्षक व¨रदर ¨सगला ने बताया कि तनाव अपने आप में एक बीमारी है जो कई अन्य बीमारियों को निमंत्रण देती है। इस तथ्य को चिकित्सा विज्ञान भी स्वीकार करता है। योग का एक महत्वपूर्ण फायदा यह है कि यह तनाव से मुक्ति प्रदान करता है। योग मुद्रा, ध्यान और योग में श्वसन की विशेष क्रियाओं द्वारा तनाव से राहत मिलती है, यह प्रमाणित तथ्य है। योग मन को विभिन्न विषयों से हटाकर स्थिरता प्रदान करता है और कार्य विशेष में मन को स्थिर करने में सहायक होता है। इस अवसर पर भाजपा के राकेश भल्ला, राहुल गर्ग, खेमराज, एडवोकेट व¨रदर के अलावा अन्य हाजिर थे।

स्मरण शक्ति बढ़ाता है योग : सुमन

आर्य समाज मंदिर में भारत स्वाभिमान की ओर से मनाए गए योग दिवस में शिक्षक सुमन व अनमोल ने बताया कि स्मरण शक्ति एवं बौद्धिक क्षमता जीवन में प्रगति के लिए प्रमुख साधन माने जाते हैं। योग से मानसिक क्षमताओं का विकास होता है और स्मरण शक्ति पर गुणात्मक प्रभाव पड़ता है। योग मुद्रा और ध्यान मन को एकाग्र करने में सहायक होता है। एकाग्र मन से स्मरण शक्ति का विकास होता है। प्रतियोगिता परीक्षाओं में तार्किक क्षमताओं पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। योग तर्क शक्ति का भी विकास करता है एवं कौशल को बढ़ता है।

शरीर को मजबूत व लचकीला बनाता है योग : माहला

भाविप की ओर से भवन में मनाए गए योग दिवस पर योग शिक्षिक जो¨गदर ¨सह माहला ने बताया कि योग से शरीर मजबूत और लचीला होता है। योग मांसपेशियों को सुगठित और शरीर को संतुलित रखता है। सुगठित और संतुलित और लोचदार शरीर होने से कार्य क्षमता में भी वृद्धि होती है। कुछ योग मुद्राओं से शरीर की हड्डियां भी पुष्ट और मजबूत होती हैं। यह अस्थि संबंधी रोग की संभावनाओं को भी कम करता है। इस अवसर पर सुमन कांत विज, निशि विज, सुनील सूद, सुनील जैन, म¨हदर ¨जदल व डॉ राजेश पुरी के अलावा अन्य हाजिर थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.