14 गाय को रोटी देने से होती है पुण्य की प्राप्ति : गौड़
संवाद सहयोगी, मोगा : गाय को रोटी देने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसलिए घर में बनने वाली
संवाद सहयोगी, मोगा : गाय को रोटी देने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसलिए घर में बनने वाली रोटी में से पहली रोटी गाय को खिलाएं। यदि इस नियम को प्रतिदिन करें तो निश्चित ही फायदा होगा। यह बात पंडित राजेश गौड़ ने गाय की महत्ता के बारे में प्रवचन करते हुए कही। पंडित राजेश गौड़ ने कहा कि गाय को माता का तो दर्जा दिया गया है, वहीं गाय में देवी देवताओं का भी वास होता है। गाय का आदर सम्मान करने की बात हमारे प्राचीन शास्त्रों में कही गई है। गाय को रोटी देने से न केवल सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है, वहीं बरकत होने लगती है। हमारे बुजुर्ग कहते आए हैं कि गाय को रोटी खिलाना चाहिए। समय स्थितियों के चलते गाय की सेवा भले ही न की जाए, लेकिन कम से कम रोटी तो खिलाने का नियम बनाया ही जा सकता है। गाय को रोटी देते वक्त मन में ऐसा कोई भाव न लाएं कि हम रोटी खिलाते हैं या फिर हमसे बड़ा कोई दानी नहीं है, अन्यथा ऐसी स्थिति में पुण्य फल की प्राप्ति होने में संशय बना रहेगा। गाय को रोटी खिलाने संबंधी नियम से बरकत के अलावा धन संपत्ति में भी बढ़ोतरी होने की संभावना होती है। साथ ही ग्रह दोष से भी मुक्ति मिलने की बात ज्योतिषियों द्वारा बताई जाती है। अगर समाज में रहने वाला हर इंसान गो माता को दिए दर्जे के तहत पहली रोटी गाय को देगा तो सुख शांति समेत घर में बरकत बनी रहेगी।