दिल की हर धड़कन से तेरा नाम निकलता है, से गूंजा वृन्दावन
आस्था स्थानीय जवाहर नगर स्थित भक्ति कुंज में एक शाम भोले के नाम समागम का आयोजन संवाद सहय
आस्था
स्थानीय जवाहर नगर स्थित भक्ति कुंज में एक शाम भोले के नाम समागम का आयोजन
संवाद सहयोगी, मोगा : स्थानीय जवाहर नगर स्थित भक्ति कुंज में शनिवार की रात एक शाम भोले के नाम समागम का आयोजन किया गया। समागम में राधा रानी के दरबार में ज्योति प्रचंड हुकम चंद व भक्ति कुंज के मुख्य सेवादार यशपाल पाली ने की। राधे राधे राधे गो¨बद राधे राधे. की मस्ती में भक्ति कुंज गूंजने लगा। वृन्दावन धाम से पधारी जगत गुरु किरपालु जी की परिचारिका भुवनेश्वरी देवी ने कहा कि हमारे शास्त्र वेदों में श्रय मार्ग व प्रेम मार्ग है। भगवान की प्राप्ति हरि की शरण में है, जो गुरु भक्ति की और ले जाता है। दूसरा प्रेम मार्ग हमे संसार से प्रेम माया को चाहने वाला है। इस मौके पर भक्ति रस संकीर्तन मंडल द्वारा भजनों का गायन किया गया। सेवादार यशपाल पाली ने 'लाखो महफिल यहां पर यूं तो तेरी महफिल सी महफिल नही है, तेरी हस्ती को किसने जाना, दर्शन देकर मेरी बिगड़ी बना जायो, दिल की हर धड़कन से तेरा नाम निकलता है, गो¨बद चले आयो गोपाल चले आयो, जैसे भजनों का गायन किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश, संजीव कुमार, नवीन, विधायक जोगिंदर पाल जैन, सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बांसल, शाम वर्मा, राम वर्मा के अलावा अन्य हाजिर थे।