नहर की पटरी पर मिला भ्रूण, अज्ञात महिला पर केस
संवाद सहयोगी, मोगा : फिरोजपुर रोड से गुजरती नहर की पटरी से बुधवार को एक 4 महीने का
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Jun 2017 03:01 AM (IST)Updated: Thu, 22 Jun 2017 03:01 AM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : फिरोजपुर रोड से गुजरती नहर की पटरी से बुधवार को एक 4 महीने का भ्रूण मिला है। पुलिस ने अज्ञात महिला पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सदर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें बुधवार को सूचना मिली कि फिरोजपुर रोड से गुजरती नहर की पटरी से एक 4 महीने का भ्रूण पड़ा हुआ है। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को मोगा के सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है। पुलिस के अनुसार भ्रूण का सही ढंग से पता नहीं चल रहा है कि लड़का है लड़की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल उन्होंने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें