Move to Jagran APP

दुष्कर्म के आरोप से आहत होकर कर ली आत्महत्या

मोगा : महिला द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाने से आहत एक व्‍यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह झोला छाप्‍ा डाक्‍टर था आैर पश्‍ुाओं का इलाज करता था। मंगलवार को मेहना थाना पुलिस ने एक महिला के बयान पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 28 May 2015 09:26 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2015 09:54 PM (IST)
दुष्कर्म के आरोप से आहत होकर कर ली आत्महत्या

मोगा : महिला द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाने से आहत एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह झोला छाप्ा डाक्टर था आैर पश्ुाओं का इलाज करता था। मंगलवार को मेहना थाना पुलिस ने एक महिला के बयान पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था।

loksabha election banner

थाना मेहना के एएसआइ सुखजिंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार को गांव दाता की महिला ने जगराओं के गांव कलेरां निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ राजू के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज करवाया था। कुलविंदर सिंह उर्फ राजू को पता चला कि उसके खिलाफ थाना मेहना पुलिस ने गांव दाता निवासी महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज किया है तो उसने यह कदम उठा लिया।

इस संबंध में जगराओं पुलिस ने कुलविंदर सिंह के परिजनों के बयान पर गांव दाता निवासी महिला व उसके गवाह छिंदर सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
दूसरी ओर वेटरनरी विभाग भिंडर कलां के अधिकारी डॉक्टर तरसेम कुमार ने बताया कि कुलविंदर सिंह का उनके विभाग से कोई संबंध नहीं था। वह एक झोला छाप डॉक्टर था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.