रजबाहे से मिला शव
संवाद सहयोगी, मोगा : गांव लोहारा के नजदीक बहते एक रजबाहे में गत रात्रि एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jul 2017 04:10 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 04:10 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : गांव लोहारा के नजदीक बहते एक रजबाहे में गत रात्रि एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, जिसकी पहचान न होने पर समाज सेवा सोसायटी ने कस्बा कोटईसे खां की पुलिस के सहयोग से 72 घंटे पहचान के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार गांव लोहारा के नजदीक बहते एक रजबाहे से पुलिस ने शव बरामद कर पहचान के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक व्यक्ति के एक हाथ में ओम गुदा हुआ है, एक कंधे पर सांप का चित्र, कान में बाली तथा गले में ताबीज पहना हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें