Move to Jagran APP

कार्रवाई न करने पर निगम कर्मियों ने घेरा पुलिस थाना

जागरण संवाददाता, मोगा : जाति सूचक शब्द कहने के आरोप में निगम कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 12वें

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 07:21 PM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 07:21 PM (IST)
कार्रवाई न करने पर निगम कर्मियों ने घेरा पुलिस थाना
कार्रवाई न करने पर निगम कर्मियों ने घेरा पुलिस थाना

जागरण संवाददाता, मोगा : जाति सूचक शब्द कहने के आरोप में निगम कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 12वें दिन भी जारी रही निगम कर्मचारियों का कहना है कि पुलिस जान-बूझकर आरटीआइ एक्टिविस्ट के खिलाफ जाति सूचक शब्द कहे जाने का मामला दर्ज नहीं कर रही है। पुलिस की जिद्द के कारण शहर में सफाई और सीवरेज व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही है।

loksabha election banner

शुक्रवार को बड़ी संख्या में निगम कर्मचारियों की सभी यूनियनों के प्रधान संयुक्त रूप से निगम परिसर में इकट्ठा हुए। यहीं से सभी सिटी-1 थाना के आगे पहुंच गए। थाने में घुसकर प्रदर्शनकारी कोई बबाल न करें, इसी कारण थाने के मुख्य द्वार को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। करीब आधा घंटा थाने के बाहर निगम कर्मचारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद दोबारा से निगम कार्यालय की ओर कूच कर दिया। नगर निगम की सभी यूनियनें इस बात पर अड़ी हैं कि जब तक पुलिस आरटीआइ एक्टिविस्ट के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई नहीं करती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

मेयर अक्षित जैन खुद पहुंचे थाने

निगम कर्मचारियों की ओर से थाने के बाहर किए गए प्रदर्शन के तुरंत बाद मेयर अक्षित जैन खुद थाना-1 के प्रभारी आरपी ¨सह से मिलने पहुंचे। कुछ देर थाना प्रभारी से बातचीत करने के बाद वह उन्हें अपने साथ लेकर डीएसपी सिटी-1 से मिलने चले गए। पुलिस अधिकारी और निगम अधिकारी आपस में मिलकर इस पूरे मामले का समाधान करने में जुटे हैं। मेयर अक्षित जैन ने बताया कि शहर की सफाई और सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करवाने के लिए वह जल्द ही कोई स्थायी समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह निगम कर्मचारियों के नेताओं को इस बात के लिए मनाने का प्रयास कर रहे हैं कि वे शहर की सफाई और सीवरेज व्यवस्था को खराब न होने दें।

शहर की गलियों में बहने लगा सीवर का पानी

निगम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था के साथ-साथ शहर की सीवरेज व्यवस्था विस्फोटक रूप धारण कर चुकी है। शहर कई प्रमुख गलियों में सीवरेज गलियों में बहने लगा है और लोगों का अपने घरों में रहना दूभर हो चुका है। शुक्रवार को कई इलाकों में बच्चों को स्कूल जाने के लिए उनके अभिभावकों को विभिन्न प्रकार से बच्चों को सीवरेज के पानी से बचाते हुए स्कूल तक पहुंचाया। सीवरेज का पानी गलियों में आने से दुर्गंध के कारण लोग घरों में खाना खाना तो दूर उसे बना ही नहीं पाए।

'मिशन सोहणा मोगा' का बन रहा मजाक

मिशन सोहणा मोगा के नाम से बनाए गए वाट्सएप ग्रुप में कुछ दिन पहले तक शहर को सुंदर बनाने के लिए सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा। लेकिन निगम कर्मचारियों की हड़ताल के बाद से इस ग्रुप में लोग शहर में लगे गंदगी के ढेर का फोटो डालकर उस पर महज मिशन सोहना मोगा लिखकर शहर का महाक उड़ाया जा रहा है। इस ग्रुप के अलावा सोशल मीडिया पर शहर की सफाई और सीवरेज व्यवस्था के खराब होने पर विभिन्न प्रकार के चुटकले बनाकर निगम का मजाक उड़ाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.