टेंपों पेड़ से टकराया, दंपती समेत बच्चे घायल
संवाद सहयोगी, मोगा : नकोदर के पास शनिवार को एक टेंपों पेड़ से टकरा गया। हादसे में टेंपों में सवार सव
संवाद सहयोगी, मोगा : नकोदर के पास शनिवार को एक टेंपों पेड़ से टकरा गया। हादसे में टेंपों में सवार सवार दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया है। सिविल अस्पताल में मौजूद सोनिया निवासी हकीमपुरा ने बताया कि उसका जीजा गुरसेवक ¨सह पुत्र मेहर ¨सह निवासी ¨सघावाला जालंधर से टेंपों पर काम करके वापस मोगा आने के लिए लौट रहा रहा था। उनके साथ पत्नी व बच्चे भी थे, जो कुछ दिन पहले जालंधर उनके पास गए थे। रास्ते में नकोदर के पास टेपों सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में जीजा गुरसेवक ¨सह, उसकी बहन पूजा व भांजे अरमान व भांजी नेहा घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नकोदर के सिविल अस्पताल में ले जाने के बाद मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।