सड़क हादसे में दो घायल, एक गंभीर
संवाद सहयोगी, मोगा : मोगा के कोटकपूरा रोड स्थित टोल प्लाजा के पास शनिवार को एक कार व बाइक की टक्कर
संवाद सहयोगी, मोगा : मोगा के कोटकपूरा रोड स्थित टोल प्लाजा के पास शनिवार को एक कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार चाचा- भतीजी घायल हो गए। घायल अवस्था में उपचार के लिए टोल प्लाजा की एंबुलेंस के पायलेट बलतेज ¨सह व बलराज ¨सह द्वारा मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया। सिविल अस्पताल में भर्ती कमलप्रीत कौर पुत्री रघुबीर ¨सह निवासी लंगेआना ने बताया कि वह अपने चाचा कर्मजीत ¨सह के साथ मोगा की ओर आ रहे थे। इस दौरान टोल प्लाजा के पास एक कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में टोल प्लाजा की एंबुलेंस के कर्मचारियों द्वारा उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा कर्मजीत ¨सह की हालत को गंभीर बताया जा रहा था। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।