अन्य राज्यों की तरह वेतन की मांग को लेकर गरजे दर्ज चार कर्मी
संस, मोगा नेहरू पार्क में मिड-डे-मील कुक दर्जा चार कर्मचारियों की बैठक राज्य प्रधान कर्मचंद चंडालि
संस, मोगा
नेहरू पार्क में मिड-डे-मील कुक दर्जा चार कर्मचारियों की बैठक राज्य प्रधान कर्मचंद चंडालिया की अगुआई में हुई। बैठक में चंडालिया ने बताया कि 10 राज्यों में अपनी सरकार द्वारा मिड डे मील कुकों में 3 गुणा बढ़ावा किया गया है। पंजाब में बहुत अमीर गरीबों की रक्षा करने वाली सरकार जो कि 50 हजार कुक नहीं 50 हजार परिवार से संबंध रखते हैं। यह कुक सिर्फ 40 रुपए रोजाना मेहनताना में कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि 2 सितंबर को नेहरू पार्क मोगा में रैली की जाएगी। इसके बाद डीसी को सरकार के नाम मांग पत्र दिया जाएगा। इस बैठक में इंटक जिलाध्यक्ष एडवोकेट विजय धीर, महासचिव पंजाब द¨वदर ¨सह जोड़ा, विजय धीर जिलाध्यक्ष, कुलवंत कौर, संदीप कौर, दलजीत कौर, गुरमीत कौर, दलजीत कौर, सुमरनजीत कौर,सुखप्रीत कौर, गुरमीत कौर थे।