भंडारा सामग्री शिव धाम रवाना
संवाद सहयोगी, मोगा : बाबा बर्फानी सेवा मंडल मोगा द्वारा 16वां वार्षिक भंडारा 1 जुलाई से छन्न अरोड़िया
संवाद सहयोगी, मोगा : बाबा बर्फानी सेवा मंडल मोगा द्वारा 16वां वार्षिक भंडारा 1 जुलाई से छन्न अरोड़िया में बने शिव धाम जम्मू कश्मीर में लगाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में सोमवार की साए भंडारे का सामान 3 ट्रकों में शोभा यात्रा के रूप में भारत माता मंदिर पुरानी दाना मंडी से रवाना किया गया। भाजपा के पंजाब उप प्रधान मोहन लाल सेठी नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बांसल ने नारियल फोड़ते मंडल द्वारा किए जा रहे समाज सेवी कार्यो की सराहना की। मित्तल बुक डिपू के मालिक एवं समाजसेवी अशोक मित्तल ने हरी झंडी देकर भंडारा सामग्री को रवाना किया। शोभा यात्रा में बैंड सुंदर शिव भजनों की धुनों पर भक्तजन नाचते हुए जयघोष लगाते हुए जा रहे थे। शोभा यात्रा भारत माता मंदिर से शुरू होकर रेलवे रोड, चैम्बर रोड प्रताप रोड, 2 न्यू टाउन, पुरानी सिटी रोड, मेन बाजार, कचहरी रोड, अमृतसर रोड पर जाकर समाप्त हुई। मंडल प्रधान चन्द्र शेखर सूद, उपप्रधान सुरेश रावल ने दानी सज्जनों का धन्यवाद करते हुए कहा कि शहर निवासियों एवं अलग-अलग शाखाओं के सहयोग से यह भंडारा दिन रात लगाया जाता है। बाबा अमरनाथ व माता वैष्णों देवी के भक्तों की सुविधा का ध्यान रखा जाता है। इस अवसर पर शहर के गणमान्य में पैट्रन सुनील मित्तल, श्री प्रेम गर्ग, अविनाश गुप्ता, सु¨रदर गर्ग, विनोद बांसल, बलवंत राय धवन, ओंकार ¨सगला , त्रिलोचन गिल,राकेश भल्ला, डॉ. गोपाल बांसल, ¨प्रस अरोड़ा, नवीन ¨सगला, संजीव सूद, रा¨जदर शर्मा, भगवान दास अग्रवाल व अन्य हाजिर थे।