Move to Jagran APP

समाज के विकास को हो संस्कार सेवा, समर्पण की भावना

संस, मोगा लाला लाजपत राय इंजीनिय¨रग कालेज में भारत विकास परिषद की राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन

By Edited By: Published: Tue, 31 May 2016 01:06 AM (IST)Updated: Tue, 31 May 2016 01:06 AM (IST)
समाज के विकास को हो संस्कार सेवा, समर्पण की भावना

संस, मोगा

loksabha election banner

लाला लाजपत राय इंजीनिय¨रग कालेज में भारत विकास परिषद की राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन मोगा शाखा द्वारा किया गया। जिसमें राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। समागम की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सु¨रदर कुमार वधवा ने की जबकि लाला लाजपत राय ग्रुप संस्थान के चेयरमैन कृष्ण कुमार कौड़ा समारोह के मुख्यातिथि थे। कार्यशाला का प्रारम्भ परिषद की परम्परागत शैली के अनुरूप ज्योति प्रज्वलित करके भारतमाता के साथ साथ स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण करके पश्चात वंदेमातरम गाकर हुआ। भाविप पंजाब दक्षिण की अलग अलग शाखाओं के 160 सदस्यों ने भाग लिया।

प्रांतीय अध्यक्ष जयपाल गर्ग ने मंच पर सभी अधिकारियों और मेहमानों का विधिवत परिचय करवाया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अध्यक्ष सु¨रदर वधवा ने कहा की देश और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हम सब को परिषद् के पांचों सूत्रों सम्पर्क सहयोग संस्कार सेवा और समर्पण के अनुरूप ही काम करना चाहिए। मंच का संचालन भाविप पंजाब दक्षिण के महासचिव सुनील जैन ने किया। कार्यशाला के प्रकल्प प्रमुख मोगा शाखा के वरिष्ठ सदस्य निशि राकेश विज थे। राष्ट्रीय मंत्री ह¨रदर गुप्ता ने उपस्थित सदस्यों को अपने अकाउंट ठीक तरीके से बनाने के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. अनिल कालिया ने इस वर्ष परिषद के संविधान में आई नई तब्दीलियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सभी शाखाओं को 2017 में लागू हो रहे नए संविधान को अच्छे तरीके से पढ़ने और पूरी तन्मयता के साथ अपनी शाखा में लागू करने पर जोर दिया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीनिवास बिहानी ने परिषद् की विचारधारा को जन जन तक पहुँचाने के लिए राज्य में नई शाखाएं खोलने और चल रही सभी शाखाओं में सदस्य संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। राष्ट्रीय कन्वीनर ¨प्रसिपल राकेश सचदेवा ने भारत को जानो प्रतियोगिता के बारे में बताया। प्रांतीय महिला प्रभारी मधु गुप्ता ने परिषद् के सभी कार्यक्रमों में महिला सहभागिता पर बल दिया। क्षेत्रीय सचिव (सेवा) डॉ. राजेश पुरी ने परिषद् के एक सूत्र सेवा बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय गान Þ जन गण मन Þ के गायन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.