लूट की नीयत से बुजुर्ग महिला का बेरहमी से कत्ल
जेएनएन, मोगा करतार नगर में स्थित एक कोठी में लूट की नीयत से घुसे लुटेरों ने बड़ी बेरहमी से 77 साल क
जेएनएन, मोगा
करतार नगर में स्थित एक कोठी में लूट की नीयत से घुसे लुटेरों ने बड़ी बेरहमी से 77 साल की बुजुर्ग महिला का कत्ल कर डाला। लुटेरों ने वृद्ध के गले तथा दोनों कलाई को किसी तेजधार हथियार से काटकर घटना को अंजाम दिया। जाते वक्त लुटेरे घर से करीब 20 तोले सोना और 50 हजार की नकदी ले गए। घटना के समय वृद्ध और उनकी डेढ़ साल की नातिन घर पर मौजूद थी। मृतक की पहचान जगरांव निवासी राजिंदर कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता देखते हुए फिरोजपुर से फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने घर की छत पर से करीब 20 हजार रुपए और सोने की तीन आईटम बरामद कर ली हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार मृतक महिला र¨जदर कौर निवासी रूमी(जगरांव) अपनी बेटी व दामाद के पास मोगा में रहने आई हुई थी। मृतका का दामाद प्रितपाल सिंह फूड सप्लाई विभाग में इंस्पेक्टर है तथा उसकी बेटी तरूनजीत कौर गांव दातेवाल में टीचर है। घटना के समय मृतक का दामाद व उसकी बेटी दोनों नौकरी पर गए हुए थे और उनकी 11 साल की बेटी ट्यूशन पढ़ने गई हुई थी। दोपहर के करीब 12.30 बजे घर में कामवाली आई तो उसने महिला की लाश आंगन में पड़ी देखकर महिला के दामाद प्रितपाल को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद दामाद ने पुलिस को सूचित कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। घटना के बाद घर को चैक करने पर घर से अलमारी से करीब 20 तोले सोना और 50 हजार की नकदी गायब पाई गई। पुलिस ने जांच के दौरान सोने के सेट के खाली डिब्बे पास के घर में खाली पड़े बरामद किए हैं।