पालतू कुत्तों ने महिला को काटा, मालिक नामजद
जेएनएन, मोगा थाना सिटी वन मोगा की पुलिस ने साजिश के तहत कुत्तों से महिला पर हमला करवाने के आरोप मे
By Edited By: Published: Fri, 29 Apr 2016 01:04 AM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 01:04 AM (IST)
जेएनएन, मोगा
थाना सिटी वन मोगा की पुलिस ने साजिश के तहत कुत्तों से महिला पर हमला करवाने के आरोप में कुत्तों के मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। सहायक थानेदार बल¨वदर ¨सह ने ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला गुरबचन कौर निवासी बाबा ईशर ¨सह नगर मोगा ने पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में आरोप लगाया कि सुखजिन्द्र ¨सह ने कई कुत्ते पाल रखे हैं। 22 अप्रैल को शाम करीब 5.50 बजे जब वह अपने घर से गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए जा रही थी तो रास्ते में साजिश के तहत सुखजिंदर ने कुत्तों को खुला छोड़कर उस पर हमला करवा दिया। जिसमें महिला घायल हो गई। पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर कुत्तों के मालिक सुख¨जदर ¨सह निवासी बाबा ईशर ¨सह मोगा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें