ससुरालियों पर लगाया घर से निकालने का आरोप
जेएनएन, मोगा : मोगा में दो बच्चों की मां ने अपने ससुराल पक्ष पर उसे घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया
जेएनएन, मोगा : मोगा में दो बच्चों की मां ने अपने ससुराल पक्ष पर उसे घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। वार्ड पार्षद के पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विवाहिता को घर के अंदर भिजवाया। राजप्रीत कौर ने बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले जगदीश ¨सह के पुत्र तमन बजाज से हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। महिला ने आरोप लगाया कि पिछले लंबे समय से ससुराल वाले उन्हें बिना वजह परेशान करते हैं और मारपीट भी करते हैं। महिला ने बताया कि इसके चलते अदालत में भी केस चल रहा है। महिला ने बताया कि वह फिलहाल अपने मायके में रह रही हैं। बच्चों के बीमार होने की बात सुनकर वह बुधवार सुबह 11.00 बजे ससुराल पहुंची। लेकिन, उन्हें घर में घुसने नहीं दिया गया।
बाक्स ---
आरोपों को नकारा
दूसरी ओर विवाहिता के ससुर जगदीश ¨सह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने अपने बेटे को बुरी संगत का शिकार होने तहत बेदखल किया हुआ है। वही वह अपनी पत्नी और बच्चों संग चौक शेखां में किराए के मकान में रह रहा है।