गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया
संवाद सहयोगी, मोगा : शहर की प्रमुख शिक्षण संस्थान ब्लू¨मग बर्ड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में श्री गुर
संवाद सहयोगी, मोगा : शहर की प्रमुख शिक्षण संस्थान ब्लू¨मग बर्ड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में श्री गुरु नानक देव जी के जन्मदिन पर समागम का आयोजन बीबीएस ग्रुप चेयरमैन संजीव कुमार सैनी व चेयरपर्सन कमल सैनी की अध्यक्षता में किया गया। समागम की शुरुआत स्कूली छात्राओं द्वारा शबद गायन से की गई। इस दौरान छात्राओं ने कविता, शबद, कीर्तन प्रस्तुत किया। चेयरपर्सन सैनी ने कहा कि गुरु नानक देव जी सिखों के प्रथम गुरु थे। उनका जन्म तलवंडी रायभोय नामक स्थान पर हुआ। तलवंडी अब ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता हैं। गुरु नानक देव जी मानवता के मार्गदर्शक थे। उन्होंने कहा कि गुरु पर्व मनाने का उद्देश्य गुरु जी के उपदेशों पर अमल करना होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। इस दौरान ¨प्रसिपल हिमालिया रानी ने भी गुरु नानक देव जी की जीवनी से अवगत करवाया।