धूमधाम से मनाया रक्षा बंधन
जागरण संवाददाता, मोगा : भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन शनिवार को धूमधाम व श्रद्धा भाव से मनाय
By Edited By: Published: Sat, 29 Aug 2015 06:01 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 06:01 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मोगा : भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन शनिवार को धूमधाम व श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की। वहीं भाइयो ने अपनी बहन को प्यार भरा तोहफा देकर आशीर्वाद दिया। शनिवार को सुबह से ही रंग बिरंगे वस्त्रों में सुशोभित बहनों ने थाली में राखी ,तिलक व मोली मिठाई आदि सजाकर रक्षा बंधन पर्व आरंभ किया। इस दौरान जहां बहनों ने भाई को तिलक करके राखी बांधी, वहीं भगवान से उसके दीर्घायु होने की प्रार्थना की। इस दौरान भाइयों ने भी अपनी बहन को उनका पसंदीदा तोहफा देकर प्यार भरे रिश्ते को आगे बढ़ाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें