नशीले पदार्थ समेत पांच गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, मोगा जिला पुलिस ने चार विभिन्न मामलों में शनिवार को नशीले पदार्थ समेत पांच लोगों को
संवाद सहयोगी, मोगा
जिला पुलिस ने चार विभिन्न मामलों में शनिवार को नशीले पदार्थ समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।
थाना सिटी साउथ के एएसआइ जैपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को गांव चड़िक के निकट 200 ग्राम अफीम समेत जगराज सिंह को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।
गांव चड़िक के एएसआइ गुरमेल सिंह ने 20 किलो पोस्त समेत उसी गांव के इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। कोटइसेखां के एएसआइ बलकार सिंह ने 20 ग्राम हेरोइन समेत गांव दौलेवाला निवासी हरदीप सिंह उर्फ दीपा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना सदर के मंगल सिंह ने बताया कि गांव घलकलां से अल्टो कार सवार लखबीर सिंह व स्वर्ण सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।